top of page

उज्जैन। दैनिक मालवा हेराल्ड - दैनिक मालवा हेराल्ड ने मंगलवार के अंक में प्रशासन को आगाह करते हुए अपने पाठकों को बताया था कि किस तरह 20 बीघा शासकीय जमीन को धर्म के नाम पर हेराफेरी करने की तैयारी है। खुले रूप से आगाह करने और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों की जानकारी में होने के बाद भी शासकीय जमीन पर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर करते हुए कब्जा किया जा रहा है। यूं कहा जाए की प्रशासन ही कब्ज़ा करवा रहा है, तो कुछ गलत नहीं होगा। धर्म के नाम पर चंदा खोरी भी जमकर हो रही है। जांच करने गई पटवारी ने लीपा पोती कर दी है। शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर ग्राम पंचायत तो पहले ही अनापत्ति दे कर मंशा जता चुकी है। धर्म के नाम पर कुछ ठेकेदार अपनी दुकान प्रशासनिक सहयोग से बहुत जल्द शुरू कर लेंगे।
bottom of page