top of page

आज वृद्धा की हुई कोरोना से मौत

19 Aug 2022

उज्जैन में मामला

उज्जैन। कोराेना से उज्जैन मैं गुरुवार को घटिया तहसील की 60 वर्षीय वृद्धा की मौत हुई है।वृद्धा आर डी गार्डी अस्पताल मैं भर्ती थी।बुधवार को वह एक बार फिर पॉजिटिव आई थी।

सीएमएचओ डॉक्टर संजय शर्मा के अनुसार 60 वर्षीय वृद्धा हार्ट, लंग्स की बीमारी से ग्रसित थी। हाल ही मैं पेट मैं पस पड़ने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल मैं भर्ती किया गया था।वृद्धा का पेट का ऑपरेशन भी उस अस्पताल मैं किया गया था। वहां से वृद्धा को आर डी गार्डी मैं परिजनों ने भर्ती किया था।वृद्धा का पहला सैंपल लेने पर 15 अगस्त को मिली रिपोर्ट मैं नेगेटिव स्थिति सामने आई थी।दूसरी बार फिर सैंपल लेकर भेजे जाने पर बुधवार को वृद्धा पॉजिटिव निकली थी।वृद्धा आर डी गार्डी अस्पताल मैं उपचाररत थी,आज दोपहर उपरांत उनका निधन हो गया।इससे पहले कोरोन से जिले मैं अंतिम (176) मौत इसी वर्ष 18 फरवरी को दर्ज की गई थी।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page