top of page

निगम ने हटाया रेसीडेंशियल फ्लैट का कमर्शियल निर्माण

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | शिवम पैलेस अपार्टमेंट रहवासियों द्वारा सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत की गई कि कविता पति अमित आचार्य द्वारा रेसीडेंशियल को कमर्शियल के रूप में उपयोग कर होटल या लाज बनाने के लिए पक्का निर्माण किया जा रहा है | इस विषय पर नगर निगम को रहवासियों का आवेदन भी प्राप्त हुआ |


नगर पालिक निगम द्वारा जाँच करने पर वार्ड क्रमांक 19 मोहन टॉकीज की गली में शिवम पैलेस अपार्टमेंट में मामला सही पाया गया | आज नगर निगम रिमूवल गैंग द्वारा पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में कार्यवाही करते हुए निर्माण को हटा दिया गया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page