
आज निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह के आदेश पर नगर पालिक निगम ने खुले में घूमने वाले सुअरों के ख़िलाफ़ अभियान की शुरुवात कर दी। सुअर पकड़ो अभियान के तहत पुलिस लाईन, भेरूगढ, प्रेम नगर, बाल सुधार गृह, इंजिनियरिंग कॉलेज, देवास रोड़ इत्यादि आस-पास के क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 26 सुअरों को पकड़ा गया।
उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने उज्जैन के सभी सुअर पालकों से अपील की है कि वे अपने जानवरों को शहर से हटा कर नगर के स्वच्छता अभियान में सहयोग दें अन्यथा नगर निगम द्वारा संबंधित सुअर पालको पर सख्त कार्यवाही की जावेगी।
उज्जैन में सुअर पालक मुख्यतः ज़बरन कॉलोनी नीलगंगा क्षेत्र एवं पंचमपुरा ऋषिनगर इलाक़े से संबंधित परिवार हैं। कुछ वर्षों पहले सुअर पालन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद भी हो चुका है।
आज की कार्यवाही निगम उपायुक्त संजेश गुप्ता एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय कुलश्रेष्ठ के विशेष मार्गदर्शन में शुरू हुई। आने वाले दिनों में इसमें तेज़ी आने की उम्मीद है।