top of page

दैनिक मालवा हेराल्ड की पहल रंग लाई

29 Mar 2023

धर्म के नाम 20 बीघा सरकारी जमीन हथियाने के मंसूबे पर प्रशासन का पानी फेरने का दावा

उज्जैन | दैनिक मालवा हेराल्ड - उज्जैन जनपद के ग्राम पंचायत दुदर्शी अंतर्गत हरन्याखेडी में 20 बीघा सरकारी भूमि को कब्जाने के लिए धर्म का सहारा लिया गया था।ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्य सदस्यों ने सरकारी जमीन पर ट्रस्ट को अनापत्ति जारी ही नहीं की उलट तहसीलदार को पेश की थी।इस पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।जमीन हथियाने के मंसूबों पर पानी फेरने का दावा एसडीएम राकेश शर्मा ने किया है।


उज्जैन जनपद एवं उज्जैन ग्रामीण्‍ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दुदर्शी के ग्राम हरन्याखेडी के पास शासकीय 20 बीघा जमीन सर्वे नंबर 279 पर दर्ज है। कडछा कोरिडोर के तहत मुख्यमंत्री ने उक्त भूमि को औघोगिक उपयोग के लिए घोषित किया था। इस भूमि को ग्राम पंचायत दुदर्शी की बैठक में सरपंच एवं सचिव के साथ अन्य ने मिलकर इस जमीन को खाटू श्याम अखाड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन नंबर 61/2021 को देने के लिए प्रस्ताव एवं ठहराव अपने अधिकारों के विपरित जाकर अनापत्ति जारी की। अधिकारों के विपरित ग्राम पंचायत ने इस अनापत्ति की प्रतिलिपि को तहसीलदार उज्जैन को भी पेश किया । खास बात तो यह है कि ग्राम पंचायत ने जिस ट्रस्ट की तरफदारी की उसे तीन वर्ष की अवधि भी नहीं हुई और उसके तीन आडिट भी नहीं हुए हैं ऐसे में शासकीय जमीन उसे दिलाने का कुत्सित प्रयास शुरू किया गया। इसी के तहत जमीन पर कब्जे के लिए धर्म का सहारा लेते हुए प्रपंच कर 21 मार्च को एसडीएम कार्यालय से ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति 15 शर्तों के तहत जारी करवाई गई।यहां 22 मार्च से 29 मार्च तक कथा की आड में 20 बीघा शासकीय भूमि हडपने एवं कब्जाने के लिए निर्माण शुरू किया गया।खास बात तो यह है कि अनुमति लेने के लिए जो आवेदन पेश किया गया उसके संलग्न दिए गए पोस्टर में भी मंदिर निर्माण्‍ हेतु ‍लिखा गया । इसके बावजूद अनुमति देने वाले ने भी आयोजन पर एक नजर गौर करना भी वाजिब नहीं समझा ।अनुमति मिलते ही धर्म के कथित ठेकेदारों ने आसपास के गांव के भोले भाले ग्रामीणों से जमकर चंदाखोरी करना शुरू कर दिया ।यहां तक की कथा स्थल पर क्विंटलों से गेंहु आया । अनुमति की आड लेकर कथित लोगों ने धर्म का झाड़ काटने के लिए निर्माण की शुरूआत कर दी।


मालवा हेराल्ड ने सचेत कर आंखे खोली -


प्रशासन ने ग्राम पंचायत के इस घोटाले को नजर अंदाज कर दिया था।यहां तक की 20 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे और हडपने के मंसूबे को लेकर किसी के कान पर जूं नहीं रेंग रही थी।हर जिममेदार इससे बचना चाह रहा था। मालवा हेराल्ड ने धर्म की आड में सरकारी जमीन हडपने की इस मंशा को समझा ही नहीं तथ्य जूटाए और अपने पाठकों के सामने पूरे मामले की बखिया उधेड कर रख दी ।यहां तक की प्रति दिन खबरों का प्रकाशन कर इसे कलेक्टर एवं उज्जैन ग्रामीण के एसडीएम राकेश शर्मा को भेजते हुए कार्रवाई का पक्ष रखा ।


अंतत: कार्रवाई का दावा-


सरकारी जमीन के इस मामले में उज्जैन ग्रामीण के एसडीएम राकेश शर्मा ने मालवा हेराल्ड से दावा करते हुए कहा कि बुधवार को प्रशासन के दल ने स्थल पर पहुंचकर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी है। ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को अतिक्रमण को हटाने के निर्देश तत्काल दिए गए हैं। अपर तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंचे दल ने देखा की सरकारी जमीन सर्वे नं.279 में ही निर्माण किया जा रहा है।सरकारी जमीन पर आयोजन की अनुमति भी नहीं ली गई।ग्राम पंचायत को अधिकार नहीं होने के बावजूद उसने ट्रस्ट के पक्ष में अनापत्ति देने पर जिम्मेदार सरपंच – सचिव एवं अन्य के विरूद्ध एक प्रतिवेदन बनाकर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भेजा जा रहा है। इसके आधार पर उनके विरूद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।बहुत जल्द ही इन पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page