top of page

शहर में बढ़ रही हैं दिन दहाड़े चोरी की घटना

उज्जैन। शास्त्रीनगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हो गई। परिवार रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वारदात का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि शास्त्रीनगर में रहने वाले अखिलेश पिता रामेशचंद्र राठौर गुरुवार सुबह परिवार के साथ रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये कार्तिक चौक गये थे। शाम 4 बजे वापस घर लौटे तो मकान का ताला टूटा था। सामान बिखरा देख घर में चोरी की सूचना नीलगंगा थाना पुलिस को दी गई। टीआई तरूण कुरील टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाश ने ताला तोडऩे के बाद आभूषण और नगदी चोरी की है। पुलिस ने मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को नशा करने वाले ने अंजाम दिया है। पुलिस ने कुछ संदेहियों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page