top of page

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निवारण लिए 27 मई तक की डेडलाइन

24 May 2023

उज्जैन कलेक्टर का सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | पूरे प्रदेश में विगत 10 मई से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान चल रहा है | इसी क्रम में उज्जैन जिले में अभियान के तहत 15 अप्रैल तक की समस्त सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण किया जाना है। उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने आज जन सेवा अभियान के तहत किये जा रहे सभी कार्यों की समीक्षा के लिए विभिन्न अधिकारियों की बैठक ली |


कलेक्टर ने कृषि विभाग, श्रम विभाग, नगरीय निकाय, जिला पंचायत एवं जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिये हैं कि वे 15 अप्रैल तक की पेंडिंग शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन की 15 अप्रैल तक की पेंडिंग समस्त शिकायतों का निराकरण 27 मई तक किया जाये।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page