
उज्जैन/मालवा हेराल्ड | जानी मानी फ़िल्म निर्देशिका एकता कपूर आज एक्ट्रेस रिद्धिमा कपूर के साथ बाबा महाकाल के दरबार पहुँची | पंडित रमण त्रिवेदी ने उनका पूजन कराया | इसके अलावा वे मंगलनाथ मंदिर भी गईं, उन्होंने वहाँ भात पूजन किया | उन्होंने अपनी उज्जैन यात्रा हरसिद्धि माता मंदिर और काल भैरव मंदिर के भी दर्शन एवं पूजन किये | रिद्धिमा अभिनेता जितेंद्र की बेटी है। रिद्धिमा ने टेलीविजन
स्क्रीन पर अपना काफी जलवा बिखेरा है।
जैसा की उनके साथ आये एक सदस्य ने हमारे संवाददाता को बताया, वे यहाँ गुडबाय फ़िल्म की सफलता की प्रार्थना करने आई हैं | फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। गुडबाय में अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, रश्मिका मंदाना, सुनील ग्रोवर और पवेल गुलाटी मुख्य रोल कर रहे हैं। गुडबाय ८ अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है | हाल ही में रणबीर कपूर वाले हादसे के बाद मंदिर प्रशासन काफ़ी मुस्तेद दिखा | विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आये दिन कोई ना कोई सेलेब्रिटी आते रहते हैं |