top of page

उज्जैन में जिला स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | कठिन परिश्रम ही सफलता का सूत्र है, गुरु के मार्गदर्शन में समर्पण भाव से खिलाड़ी अपने लक्ष्य को केंद्रित करें तो वह सफलता के शिखर पर पहुंच सकता है। यह विचार महापौर मुकेश टटवाल ने जिला स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता के उद्धाटन अवसर पर महाराज वाडा जिमनास्टिक सेंटर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जिमनास्टिक प्रशिक्षक एम जी सुपेकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद लीला वर्मा, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ओ.पी. हारोड, संभागीय क्रीड़ा अधिकारी राम सिंह बनियार, जिला क्रीड़ा अधिकारी पूरालाल शर्मा, प्राचार्य महेंद्र खत्री एवं अंतरराष्ट्रीय निर्णायक आर एल वर्मा थे। कार्यक्रम को श्री वर्मा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन श्री सुपेकर ने दिया। इस अवसर पर श्री टटवाल ने खेलो इंडिया की तर्ज पर “खेलों उज्जैन“ टूर्नामेंट प्रारंभ करने की बात कही और उसकी कार्य योजना बनाने हेतु कहा। इस अवसर पर उज्जैन के जिमनास्टिक खिलाड़ी लखन शर्मा का टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम का कोच बनकर जाने पर श्री टटवाल द्वारा उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सुनील जाधव, मनोहर शर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, राजकुमार सोलंकी, दिलीप चौहान, अविनाश श्रीवास, अभिषेक शर्मा, जितेंद्र शर्मा, पुरुषोत्तम पटेल, रामेश्वर देपन, महेंद्र राजपूत, विजय झाला सहित कई अभिभावक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिमनास्टिक प्रशिक्षक संजय जौहरी ने किया व आभार प्रदर्शन संस्था सचिव ओपी शर्मा ने किया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page