top of page

शराबी की महिला का उत्पात

9 May 2023

पुलिस ने भेजा जेल

उज्जैन | दैनिक मालवा हेराल्ड | बीती रात 10 शराब के नशे में धुत महिला ने वेद नगर के समीप ओम केमिस्ट पर हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला एसआई और पुलिस महिला को काबू में करने पहुंची तो महिला ने एसआई के साथ भी झुमाझटकी शुरू कर दी। बमुश्किल महिला को थाने लाया गया जहां देर रात तक उसका हंगामा जारी था।


वेद नगर के समीप ओम केमिस्ट का संचालन नवीन चौधरी द्वारा किया जाता है। रात को सोनल सिंह नामक महिला शराब के नशे में धुत होकर केमिस्ट पर पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। उसने केमिस्ट में तोड़फोड़ करने के साथ लैपटॉप और कंप्यूटर सिस्टम तोड़ दिया। नवीन चौधरी की पत्नी दीक्षा चौधरी ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो शराबी महिला ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मामले की जानकारी लगने पर नीलगंगा थाना एस आई हेमलता शाक्य मौके पर पहुंची और महिला का हंगामा रोकने की कोशिश की। महिला इतनी नशे में थी कि उसने महिला एसआई के साथ भी विवादित शुरू कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गई। पुलिस बमुश्किल उसे काबू में कर थाने लाई। शराबी महिला गाड़ी से नहीं उतरने की जिद पर अड़ गई। करीब 1 घंटे तक उसने थाने के बाहर भी जमकर नौटंकी की। शराबी महिला का कहना था कि केमिस्ट संचालक के भाई से उसका रिलेशन है और वह अब छोड़ने की बात कर रहा है। मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए केमिस्ट संचालक और उसकी पत्नी थाने पहुंच गई थी। टीआई तरुण कुरील ने बताया कि केमिस्ट संचालक की पत्नी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया जा रहा है वही महिला एसआई के साथ हुई घटना की शिकायत भी शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया गया है मंगलवार दोपहर महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page