top of page

चुनावी रंजिश मे हमलावरो ने किया फरियादी का अंगभंग

7 Jul 2024

मिलीभगत एवं बाहूबल के जरिये पूर्व सरपंच सहित आरोपी घूम रहे बेखौफ

उज्जैन। उज्जैन जिले के नरवर थाना अन्तर्गत ग्राम सिलारखेड़ी मे कुछ दिन पुर्व हुये 3 युवको पर प्राणघातक हमले मे एक युवक का अंगभंग अर्थात उसका एक पैर कट गया है। जिस कारण युवक अब आजीवन एक पैर से मोहताज होकर दिव्यांग जीवन जीने को मजबुर हो गया है लेकिन इतना होने के बावजूद भी नरवर पुलिस द्वारा आरोपियो पर साधारण धाराओ मे प्रकरण दर्ज किया गया है।

दरअसल अजय परमार निवासी सिलारखेड़ी हालमुकाम महाकाल वाणिज्य नानाखेड़ा अपने खेत मे हकाई करने अपने 2 मित्रो के साथ गया था तभी वापसी के दौरान गांव के ही पूर्व सरपंच निर्भय सिंह परमार पिता माधव सिंह परमार, राहुल परमार पिता कमल सिंह परमार, अभिषेक परमार पिता कमल सिंह परमार, कमल सिंह परमार पिता माधव सिंह परमार,रामचंद्र पिता गप्पू जी, प्रतीक पिता निर्भय सिंह परमार, नितेश पिता निर्भय सिंह परमार ने पुरानी चुनावी रंजिश के चलते रास्ता रोककर अजय व उसके दोनो साथियो पर हमला कर दिया था। जिसमे 2 साथियो को फ्रेक्चर एवं अजय को पैर मे कुल्हाड़ी मारने से उसका पैर अंगभंग कर दिया जिससे उसका एक पैर काटना पड़ा। अजय परमार नें कहा कि इतना बड़ा हमला होने के बावजूद भी नरवर पुलिस द्वारा सामान्य धाराओ मे प्रकरण दर्ज किया गया और इतना ही नही पुलिस द्वारा दर्ज आरोपियो की संख्या भी कई प्रश्नचिन्ह खड़े कर रही है। ऐसे मे फरियादी परिवार ने पुलिस कप्तान से मामले मे न्याय की गुहार लगाई है तथा नरवर पुलिस से आरोपियो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page