
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | उज्जैन के ढांचा भवन में रहने वाले आमिन और रेशमा का एक साल पांच महिने का बच्चा अरहान कुछ समय से बीमार रहता था, उसका शारीरिक विकास भी नहीं हो पा रहा था। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के मद्देनजर आंगनवाड़ी मे बच्चों की स्क्रीनिंग व जांच की जाती है इसी दौरान चिकित्सकों टीम को लगा कि अरहान हृदय की बीमारी से ग्रसित है। यह सूचना आर.बी.एस.के. चिकित्सक द्वारा अरहान के माता-पिता को दी गई |
आर.बी.एस.के. चिकित्सकों ने उन्हें अरहान के हृदय का ऑपरेशन कराने की सलाह दी | उनकी सलाह अनुसार अरहान के माता पिता उसे लेकर जिला स्तरीय शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र (डी.ई.आई.सी.) जिला चिकित्सालय उज्जैन पहुँचे | यहाँ अरहान की मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अन्तर्गत पंजीयन कर सभी आवश्यक जांचे करवाई गई | तत्पश्चात अरहान को मुम्बई के महालक्ष्मी स्थित एस.आर.सी.सी. चिल्ड्रन हॉस्पिटल मे भर्ती करा उसके हृदय का सफल ऑपरेशन करवाया गया।
ऑपरेशन का सम्पूर्ण खर्च लगभग 90 हजार रुपये मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत शासन द्वारा वहन किया गया है जिसकी बदोलत आज अरहान पूरी तरह स्वस्थ्य है | अरहान के माता-पिता ने शासन द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का आभार व्यक्त किया है |