top of page

ईश्वर सरकार को सद्बुद्धि दे - जैन मुनि प्रशम सागर

उज्जैन । दिगंबराचार्य १०८ श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य पांच मुनिराज का चातुर्मास हेतु विहार चल रहा है। नगर भ्रमण के दौरान मुनि संघ का दि जैन मंदिर नयापुरा में आगमन हुआ।

--------------------------------------------------------------------

नयापुरा दिगंबर जैन मंदिर नयापुरा को लेकर बोले जैन संत

--------------------------------------------------------------------

यहां अपने प्रवचन में मुनिसंघ के वरिष्ठ संत मुनि श्री प्रशम सागर जी ने कहा कि यह मंदिर अति प्राचीन, अतिशय पूर्ण और वास्तुकला की अनुपम धरोहर है। इस जिनालय के संरक्षण की जिम्मेदारी सिर्फ समाज ही नहीं, अपितु सरकार की भी है। सरकार में जिम्मेदार पदों पर अपना कर्तव्य निभा रहे पदाधिकारियों को सद्बुद्धि प्राप्त हो और जिनालय की अवहेलना करने के पाप से बचे। देवेन्द्र पाटनी ने बताया कि मुनि संघ के 3 मुनिराज का चातुर्मास बड़नगर में होगा और मुनि श्री सुप्रभ सागर जी और प्रणत सागर जी का चातुर्मास उज्जैन में होगा।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page