top of page

उज्जैन के बाबा जयगुरुदेव आश्रम में विशाल भंडारा

उज्जैन | मक्सी रोड पर पिंगलेश्वर उज्जैन में स्थित बाबा जयगुरुदेव आश्रम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विश्वविख्यात बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के 11 वें वार्षिक भंडारे की तैयारियों का जायजा लेने पूर्व मंत्री पारस जैन जी अचानक आश्रम पहुंच गए।


बाबा जयगुरुदेव आश्रम में तैयारियां जोरों पर हैं। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी वर्तमान में समय के पूर्ण संत दुखहर्ता, त्रिकालदर्शी बाबा उमाकांत जी महाराज के सानिध्य में 15, 16 एवं 17 मई को आयोजित होने वाले मार्गदर्शक भंडारे की तैयारियों में हजारों की संख्या में सत्संगी प्रेमी पूरी गर्मजोशी के साथ कार्यक्रम में आने वाले प्रेमियों की व्यवस्था की तैयारियों में लगे हुए हैं। चिलचिलाती धूप भी उनके मंसूबों के आगे बेबस नजर आ रही है बच्चों से लेकर बूढ़े तक साफ–सफाई से लेकर आवास एवं भोजन व्यवस्था की तैयारियों में लगे हुए हैं इसी क्रम में पूर्व मंत्री पारस जैन जी ने आश्रम पहुँच कर परम संत बाबा उमाकान्त जी महाराज के दर्शन किए एवं कार्यक्रम से संबंधित आवश्यकताओं को देखते हुए जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को सहयोग करने के लिए कहा।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page