
20 Jun 2023
कैमरे में भागता दिखा बदमाश
उज्जैन। दिनदहाड़े घरों के दरवाजे खुले देख बदमाशों ने वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। अब तिरुपति सेफ्रॉन में वारदात होना सामने आया है। बदमाश मोबाइल लेकर भागा है जो कैमरे में दिखाई दिया है।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि तिरुपति सेफ्रॉन कॉलोनी में रहने वाले अनोखी लाल पिता रामेश्वर पाटीदार के मकान का सुबह 9 बजे के लगभग दरवाजा खुला हुआ था उसी दौरान एक बदमाश तेजी के साथ अंदर आया और टेबल पर रखा मोबाइल चुरा कर भाग निकला। मोबाइल आई क्यू हैंड उनकी बेटी नेहा का था कुछ देर बाद मोबाइल नहीं मिला तो घर में तलाश की गई। आसपास के लोगों ने बताया कि एक युवक घर के सामने से भागता हुआ दिखाई दिया था। शंका होने पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखेगा जिसमें बदमाश घर में घुसने के बाद हाथ में मोबाइल लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है। गौरतलब हो कि रविवार को मंछामन कॉलोनी में रहने वाले मयंक भोसले के घर का दरवाजा खुला देखकर एक बदमाश 30 हजार रुपए कीमत के दो मोबाइल लेकर भाग निकला था उक्त बदमाश का फुटेज भी सामने आया था जिसके बाद संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया था जो नाबालिग होना सामने आया लेकिन उसके पास से मोबाइल बरामद नहीं हो पाए। पूर्व में भी बदमाशों की गैंग इसी तरह से शहर में सक्रिय हुई थी और घरों के दरवाजे खुले देख मोबाइल और कीमती सामान चोरी करने की वारदातों को अंजाम दिया था।