top of page

काशी तीर्थ दर्शन यात्रा चर्चाओं में... एकमात्र पूर्व निगम कर्मी का चयन

उज्जैन। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत स्पेशल ट्रेन गुरुवार को काशी यात्रा के लिए उज्जैन से रवाना हुई। उज्जैन से सिर्फ एक यात्री इसमें शामिल हुआ। इसे लेकर दिनभर निगम के गलियारों में चर्चा रही। क्योंकि यात्रा पर गए वह व्यक्ति नगर निगम के पूर्व कर्मचारी हैं।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 से उज्जैन जिले के 150 तीर्थयात्री काशी यात्रा पर रवाना हुए हैं, जिनमें उज्जैन शहर का एकमात्र विजयकांत झा शामिल हो सका। यात्रा की वापसी 13 अगस्त को होगी। यात्रा के नोडल अधिकारी के अनुसार यात्रा के लिये नगरीय निकाय से 506 एवं ग्रामीण निकाय से 314 व्यक्तियों द्वारा आवेदन किए गए थे। कंप्यूटराइज्ड लॉटरी द्वारा निकायों से 102 एवं ग्रामीण निकाय से 48 इस प्रकार कुल 150 व्यक्तियों को जिले से यात्रा पर भेजा गया। इसमें उज्जैन शहर से एकमात्र खंडेलवाल नगर निवासी विजयकांत झा पिता राजकुमार झा यात्रा पर रवाना हुए। झा का इस यात्रा में चयन को लेकर नगर निगम में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।


चयन प्रक्रिया को लेकर जताया जा रहा संदेह....


नगर निगम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उज्जैन शहर से जिस मात्र एक व्यक्ति को काशी यात्रा के लिए चुना गया है ।वह उज्जैन के खंडेलवाल नगर में रहते हैं और नगर निगम के पूर्व कर्मचारी विजयकांत झा हैं। सूत्रों का कहना है कि इसी यात्रा के लिए उज्जैन शहर के 100 से अधिक लोगों ने आवेदन किए थे। लेकिन लाटरी में केवल पूर्व निगम कर्मी का एकमात्र नाम निकलना सबको हैरत में डाल रहा है। इसमें गड़बड़ी की आशंका भी जताई जा रही है। भाजपा पार्षद दल में भी दिन भर इसकी चर्चा रही।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page