
उज्जैन/मालवा हेराल्ड | उज्जैन पुलिस के हाँथ बदमाश लगा जिसने आगररोड से चोरी हुआ ट्राला महाराष्ट्र में बेच दिया | पुलिस उसे रिमांड पर लेकर ट्राला तलाशने धुलिया पहुंची, लेकिन खाली हाथ लौट आई। अब पुलिस बदमाश के २ अन्य साथियों की तलाश कर रही है। सम्राटनगर में रहने वाले असलम रहमान का ट्राला २० जून को आगर रोड आकाश पेट्रोल पम्प से चोरी हो गया था। चिमनगंज पुलिस ने फुटेज खंगालने के बाद पिंगलेश्वर में रहने वाले सादिक और तकिया मस्जिद के सोहेल उर्फ सोनू को पकड़ा। दोनों ने २० हजार में ट्राला चोरी कर, धार के रहने वाले अरबाज, शौकत और मोहसीन को सौंपना कबूल किया। तीन माह की तलाश के बाद पुलिस ने अरबाज को गिरफ्तार किया है, जिसे १९ सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है। एसआई यादवेन्द्र परिहार ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने साथियों के साथ मिलकर ट्राला ६० हजार में महाराष्ट्र के धुलिया में बेचा है। पुलिस ट्राला बरामद करने के लिये उसे धुलिया लेकर पहुंची, लेकिन ट्राला नहीं मिल पाया। अब बदमाश के दो फरार साथियों की तलाश में एक टीम धार भेजी जाएगी।
बताया जा रहा है कि गिरफ्त में आया अरबाज साथियों के साथ कार में सवार होकर ट्रक चोरी की रैकी करने आता था। वे स्थानीय बदमाशों की मदद से ट्रक, ट्राला चोरी करता थे और उनकी मदद से ही शहर के बाहर तक ले जाते थे। चोरी करने वालों को उनका हिस्सा देकर वापस भेज दिया जाता था। संभावना जताई जा रही है कि फरार २ बदमाशों के गिरफ्त में आने पर कुछ और वाहन चोरी की वारदातों का सुराग मिल सकता है।