top of page

गंगा दशहरा के अवसर पर क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का आयोजन

उज्जैन | प्रतिवर्षानुसार गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर 29 व 30 मई 2023 को क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा | इस यात्रा का आयोगन मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव विगत 20 वर्षों से करा रहे हैं | यात्रा का उद्देश्य मोक्ष दायिनी पुण्य सलीला क्षिप्रा के प्रति जन जागरण फैलाना है | उद्देश्य प्राप्ति के लिए पर्यावरण, जल, नदी, वायु आदि को संरक्षित करने एवं इनके प्रति जन-जागरण को लेकर एक पखवाड़े पूर्व से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जावेंगे |


इन कार्यक्रमों के क्षिप्रा नदी के तट पर श्रमदान, संगोष्ठियॉ, परिचर्चा एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी | परिक्रमा के दौरान क्षिप्रा को प्रवाहमान, स्वच्छ एवं निर्मल रखने हेतु संकल्प भी लिया जाएगा | आमजन की जागृति से ही शिप्रा संरक्षित हो सकती है इसलिए प्रयास किया जाएगा कि आयोजनों में युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी रहे |


इस परिक्रमा में प्रतिवर्ष जन समुदाय के साथ पुराविद, इतिहासकार, जैव वैज्ञानिक, वनस्पति एवं जल विशेषज्ञ सम्मिलित होते है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page