top of page

विक्रम विश्व विघालय कुलसचिव सहित 5 अधिकारियों पर लोकायुक्त प्रकरण दर्ज

उज्जैन । विक्रम विश्व विघालय के कुलसचिव प्रशांत पुराणिक ,सहायक कुल सचिव वीरेन्द्र उचवारे सहित 3 प्रोफेसर गणपत अहिरवार,वाय एस ठाकुर, पीके वर्मा पर पीएचडी घोटाले का लोकायुक्त ने प्रकरण दर्ज किया गया है।लोकायुक्त जांचकर्ता अधिकारी निरिक्षक दीपक शेजवार ने बताया कि सामने आए दस्तावेजों में फेल को पास करने की पुष्टि के उपरांत धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के साथ भादवि की धारा 420,468,471,120 बी में प्रकरण दर्ज किया गया है।


निरिक्षक शेजवार ने बताया कि विक्रम विश्व विघालय ने 06 मार्च 2022 को पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था।इसके परिणाम में गड़बड की गई थी।कुछ परीक्षार्थियों के नंबर बढ़ाने सहित फैल को पास करने का मामला अंजाम दिया गया था। इस मामले को लेकर छात्र नेता बबलू खीची ने लोकायुक्त को डेढ माह पूर्व शिकायत की थी। इस पर लोकायुक्त ने जांच शुरू करते हुए कुलसचिव सहित अन्य आरोपित अधिकारियों के बयान दर्ज करते हुए दस्तावेज बरामद किए थे।दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि परीणाम में हेरफेर किया गया है।विश्व विघालय में भी प्रवेश परीक्षा के परीणाम को लेकर जांच लंबित चल रही थी । बुधवार को लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा के आदेश पर कुलसचिव सहित 5 अधिकारियों पर प्रकरण दर्ज किया गया है।अनुसंधान के दौरान अन्य किसी का भी इसमें संलग्नता पाई जाती है तो उसे भी आरोपी बनाया जाएगा।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page