top of page

श्रावण माह के अंतिम सोमवार को रुद्रेश्वर स्वरुप में प्रजा को दर्शन देने निकले भगवान महाकाल

उज्जैन| श्रावण माह के अंतिम सोमवार पर भगवान महाकालेश्वर चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव, नन्दी रथ पर उमा-महेश, डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद, बैलगाड़ी में घटाटोप स्वरुप, जटाशंकर रूप एवं रुद्रेश्वर स्वरुप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए निकलें।



मंदिर के सभामंडप में सबसे पहले भगवान चन्द्रमौलेश्वर का षोडशोपचार से पूजन-अर्चन कर भगवान की आरती की गई। पूजन-अर्चन मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा द्वारा संपन्न् कराया गया। पूजन में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा आदि उपस्थित थे|


भूत भगवान महाकालेश्वर की सवारी महाकाल मंदिर से गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी होते हुए रामघाट पहुंची| यहाँ भगवान चन्द्रमोलेश्वर एवं मनमहेश का मॉ क्षिप्रा के जल से अभिषेक पूजन किया गया। सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा भगवान चन्द्रमोलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल के उदघोष के साथ सवारी पर पुष्पवर्षा की।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page