top of page

महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी तत्काल प्रभाव से उज्जैन नगर निगम कमिश्नर न्युक्त

6 Oct 2022

महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक के अलावा उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ एवं नगर निगम आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी देखेंगे

शुभम ताम्रकार/उज्जैन/मालवा हेराल्ड | महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी जो कि उज्जैन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी हैं, अब अस्थाई रूप से अगले आदेश तक नगर निगम आयुक्त का कार्य भी देखेंगे | हाल ही में गणेश धाकड़ को हटा कर संदीप कुमार सोनी को श्री महाकालेश्वर मंदिर का प्रशासक न्युक्त किया गया था | उन्हें उज्जैन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था | अब उन्हें अस्थाई तौर पर निगमायुक्त का प्रभार भी दे दिया गया है |


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ११ अक्टूबर को महाकाल लोक का लोकार्पण करने उज्जैन आ रहे हैं | नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कल बैठक में पूर्व नगर निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता से कुछ सवाल किये | अंशुल गुप्ता के जवाबों से मंत्री जी संतुष्ट नहीं हुए | मुख्यमंत्री चौहान महाकाल लोक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आम जनता को जोड़ना चाहते हैं, इसके लिए आमंत्रण पत्र भी तैयार किये गए हैं | इन पत्रों को बाँटने में जो देरी हो रही है उसपर अंशुल गुप्ता ठीक से जवाब नहीं दे सके | इसी कारण आज सुबह उन्हें तत्काल प्रभाव से भोपाल पदस्थ कर दिया गया और उनके स्थान पर महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी को अगले आदेश तक नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया |


जहाँ एक ओर उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह दिन रात एक करके मुख्यमंत्री की मंशा को पूरी करने में लगे हैं वहीं दूसरी ओर नगर निगम का ढीला रवैया बेहद ही निराशाजनक है | हाल ही में आये स्वछता सर्वेक्षण के परिणामों में भी उज्जैन नीचे चला गया | महाकाल लोक प्रोजेक्ट से कलेक्टर आशीष सिंह लंबे समय से जुड़े हुए हैं, वे और उनकी पूरी टीम २४ घंटे महनत करके इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में लगे हुए हैं |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page