top of page

महापौर ने दी टाटा कंपनी को सख्त लहेजे में चेतावनी

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | कल रामघाट पर पवित्र क्षिप्रा नदी में खुलेआम नाले का पानी मिलने की घटना के बाद उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल ने टाटा कंपनी के अधिकारियों की क्लास लगा दी | उन्होंने मीटिंग में चेतवानी देते हुए कहा कि शहर में टाटा द्वारा कोई भी नया काम तब तक नही किया जाएगा जब तक पुराने कार्य पूर्ण नही हो जाते, शहर की जनता टाटा के कार्यों से परेशान हो चुकी है | उन्होंने टाटा को अपने कार्य के प्रति गंभीर होने की बात तक कही | उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पूरे शहर के रोड रेस्टोरेशन, हाउस कनेक्टिविटी के साथ ही जहां पर चेंबर अस्त-व्यस्त एवं धंसे हुए है पहले उनका संधारण करें, अब टाटा द्वारा जो भी कार्य किया जाना है समयबद्ध योजना बनाकर नगर निगम एवं पीएचई को जानकारी में लाकर किया जाएगा।


उज्जैन नगर में टाटा कंपनी पिछले कुछ वर्षों से स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत सिवरेज लाइन का कार्य कर रही है किन्तु इस कार्य में कई अनीमिततायें पाई गईं हैं जिसका खामियाजा पूरे शहर की निर्दोष जनता भुगत रही है | टाटा के अधिकारियों और कर्मचारीयों पर अभी तक किसी भी प्रकार की चेतवानी या छोटे बड़े किसी भी प्रकार के जुर्माने का असर देखने को नहीं मिला है |


महापौर ने बैठक में टाटा एवं वेप्कोस के अधिकारियों पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शहर में एक भी ऐसा स्थान नहीं है जहां पर टाटा द्वारा संतोषजनक कार्य किया जा रहा हो सभी जगह सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त है आप लोग ना तो किसी की कुछ बातें सुनते हैं ना ही जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीयों को सूचना देते हुए वार्डों में कार्य कर रहे हैं। जगह जगह पीएचई की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त की जा रही है जिससे जल प्रदाय व्यवस्था भी बाधित हो रही है।


महापौर द्वारा टाटा एवं वेप्कोस के अधिकारियों से कहां कि टाटा कंपनी का नाम देश विदेश में चलता है। सड़के शहर के नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने के साथ ही सभी जगह गड्ढे एवं चेंबर सही अवस्था में बनाए जाएं जिससे कंपनी के नाम पर प्रश्न चिन्ह ना लगे। उन्होंने कंपनी के अधिकारीयों को निर्देशित किया कि आप सभी की जवाबदारी है और आपको जिम्मेदारी भी लेना है कि जब तक पुराने काम पूरे नहीं हो जाते तब तक शहर में अब एक भी गड्ढा टाटा द्वारा नहीं खोदा जाएगा यह लिखित में देना होगा साथ ही जितने भी मशीनरी, मेन पावर है वह सब लगाकर उज्जैन शहर की सड़कों को व्यवस्थित किया जाए। जहां पर भी रोड उबड़ खाबड़ एवं चेंबर अंदर धंसे हुए हैं पहले उन्हें ठीक किया जाएं।


अब यहाँ से देखना है कि शहर के प्रथम नागरिक की इस चेतवानी को टाटा के अधिकारी कितनी गंभीरता से लेते हैं या कुछ दिनों में वही मनमाना रवैया अपनाते हैं | कुछ ही महिनों में बारिश आने वाली है और टाटा की हर मनमानी का खामियाजा आम जनता को भुगतना होगा |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page