top of page

एम आर पी से अधिक मूल्य पर सामान बेचने पर नापतौल विभाग की कारवाही

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कल आख़िरकार नापतौल विभाग की टीम शहर में निकली | ये शिकायतें कंज़्यूमर हेल्पलाइन पर दर्ज की गई थीं | यहाँ नापतौल विभाग ने जाँच के बाद 2 प्रकरण दर्ज किये |


नापतौल विभाग ने जाँच के बाद पाया कि देवास गेट स्थित बॉम्बे स्वीट्स पर पैक वस्तुओं पर एम आर पी से अधिक मूल्य लिया जा रहा है, यह अतरिक्त शुल्क कोल्ड्रिंक्स आदि को ठंडा करने के नाम पर वसूला जा रहा था | यहाँ विभाग ने पैक बंद वस्तु नियम 2011 के उल्लंघन के कारण प्रकरण पंजीबद्ध किये |


उसी प्रकार दूसरे मामले में कंठाल क्षेत्र में हैदरी ट्रेडर्स की भी एम आर पी से अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत कंज़्यूमर हेल्पलाइन के माध्यम से विभाग को मिली थी | मौके पर पहुँचकर निरीक्षक नापतौल संजय पाटणकर ने अपनी जाँच में उपरोक्त शिकायत को सही पाया तथा प्रकरण पंजीबद्ध किया |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page