top of page

महाकाल मंदिर से जुड़ा इंस्टाग्राम अकाउंट मेटा इंडिया ने किया ससपेंड

दैनिक मालवा हेराल्ड | मामला उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिलिंग से जुड़ा और बेहद ही चौंका देने वाला है | मेटा इंडिया जो कि इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी है, उसने उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर का इंस्टाग्राम अकाउंट ससपेंड कर दिया है | यह जानकारी हमें shri.mahakaleshwar.ujjain_mp आई डी के इंस्टाग्राम पोस्ट से हांसिल हुई | इस अकाउंट से पुराने अकाउंट shri.mahakaleshwar.ujjain की एक तस्वीर साझा की गई है जहाँ उसे ससपेंड दर्शाया गया है | इस अकाउंट के लगभग चार लाख से अधिक फालोअर थे | इस अकाउंट पर श्री महाकालेश्वर मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट 'www.shrimahakaleshwar.com' का उल्लेख भी किया गया है | हमारी जानकारी के अनुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर से जुड़े सभी सोशल मीडिया अकाउंट प्रशासनिक कार्यालय में बैठी आईटी टीम देखती है | हमने इस बारे में उनसे फ़ोन पर चर्चा करनी चाही किन्तु वे उपलब्ध नहीं हो सके |


महाकाल मंदिर वैश्विक आस्था का केंद्र है आज यह देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है | रोज़ाना देश विदेश से लाखों तीर्थयात्री उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आते है | ऐसे में दो बातें विचारणीय है एक तो अभी तक मंदिर से जुड़े किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट को वेरिफाई स्टेटस प्राप्त नहीं है, दूसरा मेटा इंडिया का अकाउंट को रद्द करने का निर्णय धार्मिक भावनाओं को आघात पहुँचाने वाला है | हमारी जानकारी के अनुसार आईटी टीम ने कभी भी किसी भी अकाउंट के सत्यापन के लिए प्रयास ही नहीं किया |


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा से 2016 सिंहस्थ के पहले से ही उज्जैन की सोशल मीडिया पर जबरदस्त ब्रांडिंग की जा रही है, इसमें केंद्र बिंदु श्री महाकालेश्वर मंदिर है | महाकाल लोक बनने के बाद से उज्जैन का नाम देश विदेश में तेज़ी फ़ैल रहा है | एक रिपोर्ट के मुताबिक उज्जैन देश के सर्वाधिक धार्मिक यात्रियों के आवागमन वाला शहर बन चुका है | प्रधानमंत्री मोदी भी उज्जैन के चहुमुखी विकास से जुड़ी सभी गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर लेते रहते हैं | हम हमारी वेबसाइट के माध्यम से मेटा इंडिया का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहते हैं, जिससे अकाउंट की बहाली पुनः हो सके |


फ़ोटो को ध्यान से देखने पर निरस्त करने का कारण अत्यधिक लॉग इन के प्रयास दिख रहा है | यहाँ यह भी विचारणीय है कि प्रयास एक जगह से हुए हैं या भिन्न भिन्न लोगों ने प्रयास किये हैं | इस बात की भी आशंका दिख रही है कि अकाउंट को हैक करने का प्रयास हुआ है |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page