
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड । स्विफ्ट कार में सवार 3 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 32 बोर की नोडेड रिवाल्वर के साथ दो चाकू बरामद किए गए। शुक्रवार दोपहर तीनों बदमाशों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया।
महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि बीती रात भूखी माता मंदिर के समीप कच्चे मार्ग पर बने ईट भट्टे के पास स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 13 सीबी 0883 से आए तीन युवकों के पास अवैध हथियार होने की सूचना मुखबिर से मिली थी। बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ने के लिए टीआई मुनेन्द्र गौतम उप निरीक्षक जयंत डामोर, सालगराम चौहान, प्रवेश जाटव, आरक्षक देवराज, गोपाल सुरावत, विक्रमसिह, विवेक परमार, और सैनिक शोएब के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने तीनों को भागने से पहले ही दबोच लिया कार जप्त की गई और बदमाशों को थाने लाया गया। जिनके पास से एक 32 बोर की दो कारतूस लगी लोडेड रिवाल्वर जिसकी कीमत 1 लाख रुपए से अधिक बरामद की है। बदमाशों के पास से जो धारदार चाकू में मिले हैं। पुलिस पूछताछ में बदमाशों के नाम लोकदीप अरोड़ा निवासी अर्पिता कॉलोनी, राहुल शर्मा विद्यापति नगर और हितेश बावरे निवासी हाटकेश्वर कॉलोनी होना सामने आया। तीनों के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है। टीआई गौतम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तीनों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड होना भी सामने आए हैं। संभावना है कि रिमांड अवधि में बदमाशों से अवैध हथियार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती है।