top of page

पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने मचाई तोड़फोड़

उज्जैन | बीती देर रात पेट्रोल कराने पहुंचे 3 बदमाशों ने पंप पर उत्पात मचाया। कर्मचारियों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने के साथ आग लगाने की बात कही। पुलिस ने मामले में शामिल एक बदमाश को हिरासत में लिया है। दो की तलाश की जा रही है।

आगर रोड कृषि उपज मंडी गेट के सामने बने फिलिंग सेंटर पेट्रोल पंप पर देर रात तीन युवक पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचे थे। नशे की हालत में होने पर उन्होंने पेट्रोल भर रहे कर्मचारी से पैसों को लेकर विवाद शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि पेट्रोल की जगह आई मिलाकर डाल रहे हो। इसी बात पर कहासुनी बढ़ गई और तीनों युवकों ने अपनी बदमाशी दिखाते हुए तोड़फोड़ के साथ कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। बदमाश युवकों ने करीब 10 मिनट तक उत्पात मचाया और पंप कर्मी राकेश शर्मा को घायल कर दिया। देवेंद्र और अजय ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की। पेट्रोल पंप पर बदमाशों के उत्पात की जानकारी लगते ही चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि एक बदमाश को हिरासत में ले लिया गया है दो मौके से भाग निकले थे। विरासत में आए बदमाश का नाम राजा निवासी पाटनीपुरा इंदौर होना बताया जा रहा है उसके साथी छोटू और अफ्रीकी फाजलपुरा के निवासी होना सामने आए पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पेट्रोल पंप पर हुए उत्पात की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पंप संचालक गगन अंतरिया ने बताया कि बदमाशों ने पेट्रोल पंप में आग लगाने की धमकी दी थी उन्होंने पंप की नोजल भी खींच ली थी जिसकी शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई है। संचालक के अनुसार पूर्व में भी पंप पर विवाद हो चुके हैं जिसको लेकर शिकायतें आवेदन पुलिस को दिए जा चुके हैं। पंप 24 घंटे चालू रहता है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page