top of page

श्रावण मास में उज्जैन आए 1 करोड़ 15 लाख से अधिक श्रद्धालु

16 Aug 2023

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने जारी किया आकड़ा

उज्जैन| बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रावण अधिक माह होने से रोज़ाना लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। इस बार मंदिर प्रबंध समिति ने उज्जैन स्मार्ट सिटी की मदद से श्रद्धालुओं की गणना करने के लिए हेड काउंट डिवाइस लगायें है जिससे श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के आगमन की संख्या की सटीक जानकारी भी मिल रही है।


15 अगस्त को प्रातः 03 बजे भस्मार्ती से रात्रि 09 बजे तक लगभग कुल 05 लाख 45 हज़ार से अधिक दर्शनार्थियों ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किये। श्रावण मास में 4 जुलाई से लेकर अब तक 1 करोड़ 15 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर चुके हैं।


आज पुरुषोत्तम श्रावण माह(अधिक माह) कृष्ण पक्ष अमावस्या अधिक माह पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजाधिराज महाकालेश्वर महाराज को परंपरागत 56 भोग (अन्नकूट) का भोग लगाया गया|


श्री महाकालेश्वर मंदिर श्रावण अधिक में माह शीघ्र दर्शन से 05 करोड़ से अधिक की भेटराशि प्राप्त हुई| यह आकड़ा मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी द्वारा 01 जुलाई से 10 अगस्त तक के लिए जारी किया गया है|

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page