top of page

प्रदेश की स्व सहायता समूहों को किया 200 करोड़ का ऋण वितरित

खरगोन 12 अगस्त 2022। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रदेश की स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ वर्चूअली संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व सहायता की महिलाओं से संवाद कर उन्हें 200 करोड़ रूपये का ऋण वितरित किया है। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की स्व सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न बैंकों से स्वीकृत हुए ऋण के चैक भी वितरित किए है। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए अब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से ग्रामीण क्षेत्रो की निर्धन महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए स्व सहायता समूह की महिलाओं को जोड़कर उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की तैयारी की गई है। राज्य सरकार द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।


जिले में स्व सहायता समूह की महिलाएं नवीन कलेक्ट्रेट भवन स्थित एनआईसी कक्ष में वीसी के माध्यम से सीधी जुड़ी। आत्मनिर्भर बनती स्व सहायता समूह की महिलाएं ने सवांद कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की सफलता एवं विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं बारे में जाना। आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से खरगोन जिले के विभिन्न विकासखण्डों में संचालित 180 स्व सहायता समूह को कुल 3 करोड़ 5 लाख 89 हजार रूपये का ऋण वितरित किया है। इस दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री पुरूषोत्तम पाटीदार, लीड बैंक मैनेजर श्री प्रदीप मुरूड़कर, जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती सीमा निंगवाल, जिला प्रबंधक वित्त श्री किरण कठाने, मप्र ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, एचडीएफसी बैंक खरगोन के श्री शहीद खान, एमपीजीबी क्षेत्रीय कार्यालय के श्री पाटीदार, एनआरएलएम से ब्लाक प्रबंधक खरगोन श्री धर्मेन्द्र दुबे, सहायक स्टॉफ व ग्रामों से आयी स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page