
22 Sept 2022
इन्दौर और उज्जैन में एनआईए की संयुक्त कारवाही
उज्जैन/मालवा हेराल्ड | आतंकी फंडिंग पर बड़ी कार्यवाही, पूरे भारत से १२ राज्यों से पीएफआई के १०६ लोग गिरफ्तार | एनआईए और ईडी की कार्यवाही मैं दिल्ली पीएफआई का अध्यक्ष परवेज गिरफ्तार।
इंदौर और उज्जैन में राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA की टीम द्वारा पीएफआई के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। बताया जा रहा है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के तीन लीडर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम द्वारा इंदौर से पकड़ा गया है। इसकी जानकारी एडिशन पुलिस कमिश्नर राजेश हिगंनकर ने दी है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की टीम द्वारा आज सुबह देश भर में पीएफआई के कई ठिकानों पर छापा मारा है। इस दौरान कई दस्तावेजों की जांच भी की गई।
एनआईए ने उज्जैन मैं भी पीएफआई के दफ्तर पर छापा डाला | उज्जैन में पीलू की मस्जिद के पास रहने वाले जमील शेख को पकड़ा है। जमील शेख पीएफआई का प्रदेश महासचिव है।
इंदौर-उज्जैन से ४ लीडरों को हिरासत में लिया गया है | नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गुरुवार आधी रात से १३ राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कई ठिकानों पर छापेमारी की, जो अब तक जारी है। NIA की टीम ने मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन में PFI के ठिकानों पर छापा मारकर ४ लीडरों को हिरासत में लिया है। इंदौर के बंबई बाजार से मुमताज कुरैशी को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आ रही है। PFI के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल करीम बेकरीवाला और अब्दुल जावेद को भी हिरासत में लिए जाने की सूचना है। टेरर फंडिंग को लेकर NIA सर्च ऑपरेशन चला रही है। उज्जैन के आजाद नगर में भी कार्यवाई कर एक युवक को गिरफ्तार करने की सूचना है |