

उज्जैन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय समर्पण के प्रतीक थे इसलिए उन्होंने पूरा जीवन जनसंघ को दिया और एक नन्हा पौधा उस समय लगाया था जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में वटवृक्ष बनकर खड़ा है और भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा कर रही है।
उनकी पुण्यतिथि समर्पण दिवस पर आज भाजपाइयों ने पुष्पांजलि अर्पित कर एक ही दिन में 35 लाख रुपए की निधि एकत्रित की

यह बात आज समर्पण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम की सभापति कलावती यादव ने कही इस अवसर पर समर्पण दिवस की जानकारी देते हुए समर्पण निधि प्रभारी मुकेश यादव ने बताया आज समर्पण दिवस पर पार्टी द्वारा आजीवन सदस्य निधि एकत्रित करने का शुरुआती दिन है और आज एक ही दिन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 35 लाख रुपए एकत्रित कर राशि जमा कर दी है इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है इसके पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संघर्ष और समर्पण रहा है। एकात्म मानववाद का मूल मंत्र लेकर भाजपा आज अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक अपनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

इस अवसर पर वकफ् बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सन्वर पटेल ने कहा पंडित जी ने जो प्रेरणा और विचार दिया इसी के फल स्वरुप आज भारतीय जनता पार्टी अंतिम व्यक्ति तक सेवा में लगी है और हमारे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पंडित जी के के सपनों को साकार करने में लगे हुए है कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, डॉ सत्यनारायण जटिया, प्रभु लाल जाटवा ने संबोधित किया इस अवसर पर सभी भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर कार्यक्रम मे वरिष्ठ नेता रूप पमनानी, राजेंद्र भारती, जगदीश अग्रवाल, वीरेंद्र कावड़िया, महामंत्री जगदीश पांचाल्, आनंद सिंह खींची, राकेश पंड्या मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कमल बेरवा ने किया ।