top of page

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उज्जैन में किये महाकाल दर्शन

उज्जैन(शुभम ताम्रकार)| परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले धार्मिक पर्यटन केंद्र उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुँचे| यहाँ उन्होंने पारंपरिक वस्त्र पहन कर द्वादश ज्योतिलिंगों में से एक भगवान श्री महाकालेश्वर का विधि विधान से पूजन किया| परिणीति गुलाबी रंग की साड़ी पहने थीं तो राघव पीली धोती और गले में लाल दुपट्टे डाले हुए थे|


परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई इस साल की शुरुआत में दिल्ली में हुई थी। उज्जैन में महाकाल के दर्शन से पहले, जोड़े ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की भी यात्रा की। उन्होंने गुरुद्वारे में प्रार्थना की और सेवा की। यात्रा की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं थीं।


रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि से पहले, इस जोड़े को विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर एक साथ देखा गया था। मुंबई के एक भोजनालय में उनकी तस्वीरें खींचे जाने के बाद उनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं, जिसके बाद बाद में वे हवाईअड्डे पर एक-दूसरे के साथ नजर आए। उन्हें एक आईपीएल मैच में भी देखा गया था।


परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की उज्जैन यात्रा की विशेषता यह रही कि वे उज्जैन के स्थानीय होटल में रुके| वे इन्दौर रोड स्थित अंजू श्री होटल में ठहरे, होटल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी तस्वीरें साझा की| सावन के शुभ महिने में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन, भस्म आरती दर्शन और आध्यात्मिक यात्रा के उद्देश से देश भर के श्रद्धालु पधार रहे हैं| आने वाले दर्शनार्थियों में देश-विदेश के कई जाने माने लोग शामिल है|

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page