
उज्जैन। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सदस्य अफरोज़ अहमद आज उज्जैन पहुँचे, उन्होंने प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम सहित ज़िले के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
अकड़ों के अनुसार उज्जैन में प्रतिदिन 350 मैट्रिक टन सॉलिड वेस्ट निकलता है, जिसे गोंदिया स्थित वेस्ट ट्रिटमेंट प्लांट में प्रोसेस किया जाता है। अहमद को यह जानकारी दी गई कि उज्जैन में महाकाल मन्दिर से निकलने वाले फूलों के अपशिष्ट से अगरबत्ती बनाई जा रही है। इस पर उन्होंने ग़ुलाब के फूलों से इत्र बनाने का सुझाव रखा एवं इत्र की ब्रांडिंग श्री महाकालेश्वर के नाम पर करने की बात भी कही।
बैठक में अहमद ने विभिन्न प्रकार के वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण और वेस्ट मैनेजमेंट के लिए उज्जैन में हो रहे कार्यों को सराहा एवं जमीनी स्तर पर हो रही कार्यवाही को सराहा।