
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड। पुलिस ने कार सवार युवको को पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से पिस्टल बरामद हो गई। दोनो को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है, जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा।
महाकाल थाना पुलिस ने मंदिर के समीप से कार सवार युवको को संदेह के आधार पर रोका और तलाशी ली। उनके पास से पिस्टल बरामद होना सामने आया। थाने लाकर पूछताछ करने पर एक का नाम लोकदीप आरोरा निवासी अर्पिता कालोनी और दूसरे का राहुल शर्मा निवासी विद्यापति नगर सामने आया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उनके एक अन्य साथी को भी हिरासत में लिया है। तीनों अपराधिक प्रवृति के होना सामने आये है। पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि पिस्टल कहां से लेकर आये थे और उनका मकसद क्या था। सूत्रों का कहना था कि पुलिस की हिरासत में आये युवक नशे के आदी है, उनके पास मादक पदार्थ भी था। मामले का लेकर पुलिस का कहना था कि पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। हिरासत में आये युवको के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया जा रहा है।