top of page

हत्या करने वाले भाइयों का पुलिस ने निकाला जुलूस

6 Jun 2023

भागने की फिराक में थे, रेलवे स्टेशन से पकड़ाए

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड । 2 दिन पहले हुई युवक की हत्या में फरार बदमाश भाइयों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दोनों का जुलूस निकाला गया। पुलिस उन्हें घटनास्थल लेकर पहुंची थी जहां परिजनों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए हंगामा किया।


रविवार रात योगेश्वर टेकरी पर रहने वाले आकाश पिता बंसीलाल मालवीय की चाकू घोंपकर घर के सामने ही रहने रिश्तेदार भाइयों बंटी मालवीय और सनी मालवीय ने हत्या कर दी थी। 24 घंटे में पुलिस ने दोनों को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 हिरासत में ले लिया। दोनों राजस्थान भागने की फिराक में थे। मंगलवार दोपहर सीएसपी ओपी मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या करने वालों से चाकू बरामद किया गया है। हत्या आइसक्रीम का ठेला खड़ा करने और पुरानी रंजिश के चलते होना सामने आई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। मामले का खुलासा होने के बाद कोतवाली पुलिस दोनों को घटना की तस्दीक के लिए योगेश्वर टेकरी लेकर पहुंची जहां तक के परिजनों ने दोनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्त में देख हंगामा शुरू कर दिया और फांसी देने की मांग करने लगे। पुलिस ने परिजनों को शांत किया और न्यायालय लेकर पहुंची जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page