top of page

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने महाकाल लोक का भ्रमण किया

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड आज तडके उज्जैन पहुँचे | उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में गर्भगृह में जा कर पूजन अर्चन किया | उन्होंने महाकाल लोक का ई-कार्ट से भ्रमण किया | इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी उनके साथ रहे | राज्यपाल ने महाकाल लोक की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी |


उन्हें आज उज्जैन में महाकाल लोक का ई-कार्ट से भ्रमण किया। महाकाल लोक की विशेषताओं के बारे में उन्हें राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा जानकारी दी गई। महाकाल लोक में लगभग एक दर्जन पंडितों द्वारा एक स्वर में डमरू वादन भी किया गया |


उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल महाकालेश्वर मंदिर पहुँच कर प्रचंड से मिले | उन्होंने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर नेपाल के प्रधानमंत्री

का स्वागत किया |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page