top of page

लूट की वारदात करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी पर इनाम

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | देवासरोड पर लूट की वारदात करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी पर 10,000 का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। वारदात के बाद बदमाश इंदौर नागदा बाईपास मार्ग की ओर जाते दिखाई दिए थे।

2 दिन पहले नरवर थाना क्षेत्र के एमआईटी फंटा पर दोपहर 3 बजे के लगभग दो बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने ग्राम हंसखेड़ी में रहने वाला अजय पिता बालाराम जाट 28 वर्ष को चाकू अड़ाकर 3.50 लाख रुपये नगद और 2 दिन पहले खरीदी कार लूट ली थी । वारदात के बाद बदमाश उज्जैन की ओर भागे थे। नरवर थाना पुलिस और एसपी सचिन शर्मा मौके पर पहुंचे थे इस दौरान बदमाशों की एक बाइक वारदात स्थल से बरामद हो गई थी जिसे बदमाश वही छोड़कर कार से भाग निकले थे। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करने के बाद शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो लूटी गई कार इंदौर रोड शांति पैलेस होटल के पास से बायपास रोड की ओर जाती दिखाई दी थी। कल दिनभर पुलिस ने क्षेत्र के फुटेज खंगाले वहीं एसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी पर 10, 000 का इनाम घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि बदमाश जल्दी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। जानकारी सामने आई है कि कार नई थी जिसमें कुछ एडवांस टेक्नोलॉजी है उसी के आधार पर पुलिस ने लोकेशन को ट्रेस करने का काम शुरू किया है। विदित हो कि घटना वाले दिन अजय जाट को को उसके पिता ने डेढ़ लाख रुपये नगद दिये थे और 2 लाख रूपये महानंदानगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से निकालने के बाद अजय अपनी कार से नरवर परिचित को देने जा रहा था। उसे 2 बदमाशों ने रोकने के बाद पूछा था कि कार कहां से खरीदी और कितने की है। उन्हे भी खरीदना है। अजय कुछ समझ पाता बदमाशों के 2 साथी ओर आ गये थे। जिन्होने चाकू अड़ाकर अजय को कार से उतारने के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page