top of page

केडी गेट से इमली तिराहा तक 15 मीटर चौड़ा होगा रोड

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | नगर पालिक निगम द्वारा केडी गेट से इमली तिराहा मार्ग का चौडीकरण कार्य 7.32 करोड की लागत से किया जाना है, इसके लिए निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया कर ली गई है। शुक्रवार को मौजूदा मार्ग पर सेंटर लाइन से मार्किंग का कार्य प्रारंभ करते हुए मौजूदा रोड के बीच में लाल निशान लगाते हुए मार्किंग का कार्य प्रारंभ किया गया है। मौजूदा मार्ग के बीच से दोनों तरफ 7.50 मीटर तक रोड चौड़ीकरण किया जाएगा इसके लिए शीघ्र ही घरों की मार्किंग का कार्य भी प्रारंभ होगा।


केडी गेट से इमली तिराहा तक मार्ग का चौडीकरण नगर निगम द्वारा 7.32 करोड की लागत से किया जाएगा इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अहमदाबाद की कम्पनी लगभग 7 करोड़ में मार्ग चौड़ीकरण कार्य करेगी। इसके लिए शुक्रवार से मौजूदा मार्ग पर सेंटर लाइन से मार्किंग का कार्य प्रारंभ करते हुए लाल निशान लगाए गए। मौजूदा मार्ग के बीच से दोनों तरफ 7.50 मीटर तक रोड चौड़ीकरण किया जाएगा इसके लिए शीघ्र ही घरों की मार्किंग का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा। केडी गेट से इमली तिराहा तक मार्ग के 439 भवन-प्रतिष्ठान संचालकों को पूर्व में ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। चौडीकरण फ्लोर एरिया रेशियों (एफएआर) का लाभ देते हुए किया जाएगा।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page