
उज्जैन/मालवा हेराल्ड | २०१५ बैच के अधिकारी रोशन कुमार सिंह को आज उज्जैन नगर पालिका निगम का आयुक्त बनाया गया है | उनकी नियुक्ति अस्थाई है, वे मुरेना जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रह चुके है |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी उज्जैन यात्रा को देखते हुए उनकी नियुक्ति महत्वपूर्ण है | कल पूर्व नगर निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता को उनके व्यहार एवं काम की धीमी गति के कारण हटाया दिया गया था | उनके स्थान पर नए निगम कमिश्नर की तत्काल प्रभाव से अस्थाई नियुक्ति की गई है | प्रधानमंत्री मोदी ११ अक्टूबर को महाकाल लोक का लोकार्पण करने उज्जैन आ रहे हैं, वे यहाँ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे | उनके इसी कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ जोरों से चल रही हैं | मुख्यमंत्री स्वयं पूरे कार्यक्रम की तैयारियाँ की रिपोर्ट ले रहे हैं | उनके पिछले दौरे में जो निर्देश थे उसका पालन ठीक से नहीं हुआ था इसीलिए नगर निगम कमिश्नर को हटाया गया है |
महाकाल लोक कार्यक्रम की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं | उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह दिन-रात इस काम में लगे हुए है वे इस प्रोजेक्ट से लंबे समय से जुड़े हुए हैं | उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी हैं | कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र बन चुके हैं एवं उनको बाँटने का काम चल रहा है | मुख्यमंत्री चौहान ने इस कार्यक्रम में पूरे देश-प्रदेश को सम्मिलित होने का आव्हान किया है |