top of page

रोटरी क्लब उज्जैन का हुआ शपथ विधि समारोह

7 Jul 2024

पुलिस अधीक्षक बने रोटरी क्लब के बने मानद सदस्य

उज्जैन । रोटरी क्लब उज्जैन की नई कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया।


मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा की उपस्थिति में शपथ अधिकारी रोट. संस्कार कोठारी डीजीएन डिस्ट्रिक्ट 3040 के साथ नये सत्र में कार्य के संकल्प के साथ अध्यक्ष रोट. ईश्वर चंद्र दुबे, सचिव रोट. पाँख़ुरी वक़्त जोशी, रोट. धीरेंद्र रैना एक्जीकेटिव सचिव, कोषाध्यक्ष रोट. राजेश माहेश्वरी, उपाध्यक्ष रोट. डॉ केतन सिलवारिया, सह सचिव रोट. तनिष्क त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष रोट. मुकेश जौहरी, रोट. डॉ विमल गर्ग, रोट. जवाहर जैन, रोट. फादर अंटोनी, रोट. अवनीश गुप्ता आदि ने शपथ ग्रहण की। शपथ अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को मानद सदस्य बनाने का प्रस्ताव दिया जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए मानद सदस्यता स्वीकार की। पूर्व मंडलाध्यक्ष रोट. रवि लंगर एवं अध्यक्ष दुबेजी द्वारा पिन लगाकर आधिकारिक बना दिया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस कार्यक्रम में आने पर रोटरी द्वारा अन्य शहरों में किए गये कार्यों की याद ताज़ा हो गई। हम अपने विभाग में स्टाफ का बेहतर जीवन एवं अच्छे कार्यों के लिए रोटरी के सदस्यों के अनुभव का लाभ लेंगे। शपथ अधिकारी रोट. कोठारी ने बताया रोटरी की मूल भावना “सेवा सर्वोपरि“ है। रोटरी विश्व के 220 से अधिक शहरों में लगभग  36000 क्लब, 13 लाख से अधिक सदस्यों वाला संगठन हैं जो सामुदायिक उत्थान, सामाजिक सेवा एवं विकास के लिए कार्यकर्ता रहा है। नवीन सदस्य राजेंद्र खंडेलवाल, डॉ विश्वजीत सिंह, डॉ कीर्ति राठौर, डॉ निपाज नागपुरवाला, मेघना गोयल को भी क्लब पिन प्रदाय कर शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष रोट. ईश्वर चंद्र दुबे ने नये सत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, प्रदूषण, व्यावसायिक सेवा से संबंधित कार्य योजना के बारे विस्तृत जानकारी दी। पूर्व अध्यक्ष रोट. जौहरीजी ने पिछले सत्र में किए गए कार्यों का विवरण दिया एवं अच्छे कार्य के लिए अपने सहयोगियों को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मंडलाध्यक्ष रोट. नलिनी लंगर, रोट. अजय भार्गव, रोट. अनूप निगम, रोट. प्रफुल यादव, रोट. सुरेश शर्मा, रोट. हर्ष मंगल, रोट. संजय खरात, रोट. शांति कुमार पोरवाल आदि बड़ी संख्या में रोटेरियंस एवं अतिथि मौजूद रहे। संचालन रोट. धीरेंद्र रैना, रोट. श्वेता तेलंग ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन क्लब सचिव रोट. पाँख़ुरी जोशी ने किया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page