top of page

उज्जैन 26 जून। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के देवास गेट स्थित केंद्र से उप संचालक डॉ. एमएल परमार ने बताया कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग की स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत बहुउद्देशीय कृगर्भा कार्यकर्ताओं (मैत्री) को तीन माह का प्रशिक्षण प्रदाय कर मैत्रियों को कृगर्भा कार्य हेतु ट्रेविस नाइट्रोजन कंटेनर, कृगर्भा किट एवं बुरडिजो केस्ट्रेटर प्रदाय किये गये हैं।
इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति जैन भी उपस्थित रहीं, उन्होंने बताया कि दूरस्थ इलाक़ों में जहां विभाग की संस्थाएं नहीं हैं, वहां प्रत्येक पंचायत में मैत्री की स्थापना योजना के अन्तर्गत मैत्रियों को प्रशिक्षित कर पशुपालकों के पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान कार्य कराया जाता है।
bottom of page