
25 May 2023
पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह पहुँचे आम जनता के बीच
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत उज्जैन पुलिस ने थाना नागझिरी परिसर में शिविर का आयोजन किया । शिविर में उज्जैन रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाह एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा उपस्तिथि थे | मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत सभी अधिकारियों द्वारा कुल मिलकर 45 शिकायतों और समस्यायों को सुना गया |
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा से विगत 10 मई से जनसेवा अभियान चल रहा है | इस अभियान के तहत भिन्न-भिन्न विभागों के अधिकारी जनता के बीच पहुँच कर उनकी समस्यों को सुन रहे हैं एवं उनका निवारण कर रहे हैं | इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा लगातार दो बार जनता दरबार लगा चुके हैं | पहला जनता दरबार नानाखेड़ा क्षेत्र में लगाया गया था वहीँ दूसरी बार पुलिस अधीक्षक महाकाल क्षेत्र की जनता से रूबरू हुए थे |
आज एस पी सचिन शर्मा के साथ डी आई जी उज्जैन रेंज अनिल सिंह कुशवाह एवं आई जी संतोष कुमार सिंह भी जनता के बीच पहुँचे | उन्होंने सी.एम. हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों में से 45 शिकायतकर्ताओ की समस्याओं को पृथक से सुना एवं शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट किया | पुलिस अधिकारियों द्वारा सी.एम.हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का यथा संभव समय सीमा में निराकरण का प्रयास किया जाता है | बावजूद इसके पुलिस द्वारा की गई कारवाही से कुछ शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होते इसी वजह से वे शिकायतें सीएम हेल्प लाइन पर लंबित बनी रहती है।
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का मुख्य उद्देश सी.एम. हेल्पलाइन लंबित शिकायतों का निराकरण करना है | इसी कारणवश आज थाना नागझिरी परिसर में एक शिविर लगाया जाया जिसमे सभी वरिष्ठ अधिकारीगण उपलब्ध थे | सी.एम. हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए उज्जैन पुलिस द्वारा अन्य थानों पर भी इसी तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा एवं सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का संतुष्टिपूर्वक निदान किया जाएगा |