
उज्जैन।(दुष्यंत कुमार वर्मा) दैनिक मालवा हेराल्ड ।भैरवगढ़ रोड पर शिप्रा नदी के किनारे स्थित भगवान श्री कृष्ण के ससुराल मित्रविंदा धाम आश्राम में मनाया जाएगा जन्माष्टमी महोत्सव धर्म नगरी उज्जैन भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली के नाम से तो जानी जाती है परन्तु यहाँ श्री कृष्ण का एक और नाता है। दरअसल भगवान श्री कृष्ण का विवाह उज्जैन की रानी मित्र विंदा से हुआ था इसलिए उज्जैन भगवान का ससुराल भी है। श्रीमदभागवत पुराण और विष्णु पुराण में वर्णित कथा के अनुसार मित्रविंदा राजा जयसेन की पुत्री थी भगवान श्री कृष्ण ने मित्रविंदा से विवाह किया था। उज्जैन के भेरवगढ़ रोड पर शिप्रा नदी के किनारे मित्रविन्दा का मंदिर है। मंदिर के पण्डित गिरीश गुरु ने जानकारी देते हुए बताया की यहाँ जन्माष्टमी पर्व पर भव्य आयोजन होता है। इस वर्ष भी 19 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व पर यहाँ मंदिर में भजन संध्या का आयोजन होगा। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। फलहारी प्रसादी वितरण किया जाएगा। बड़ी संख्या में भक्त भगवान श्री कृष्ण और माता मित्रविंदा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।