
उज्जैन/शुभम ताम्रकार/मालवा हेराल्ड | प्रसिद्ध शिव कथा वाचक परम पूज्य श्री गिरी बापू अल्प प्रवास के लिए उज्जैन पधारे | गिरि बापू सरल, दयालु और विनम्र स्वभाव के है, वे विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहते हैं | श्री गिरी बापू देश विदेश में लगभग ७०० से अधिक शिव महापुराण का वाचन कर चुके हैं | उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में झालरिया मठ, हरसिद्धि मंदिर के पीछे नरसिंह घाट में २६ सितंबर २०२२ से ४ अक्टूबर २०२२ तक बापू की ७३० वी कथा का आयोजन है | बापू की शिव कथा की किताबें, CD, DVD आदि भी उपलब्ध हैं | बापू ने उज्जैन स्थित ८४ महादेव का भ्रमण कर पूजन अर्चन किया, इसी क्रम में उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में स्थित ४ महादेव का दर्शन पूजन किया | उनके साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य पंडित राजेंद्र शर्मा(गुरु) एवं सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल भी उपस्थित रहे | इससे पहले उन्होंने मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ से मुलाकात की | वहाँ मंदिर समिति की और से उनका स्वागत किया गया | परम पूज्य श्री गिरी बापू ने बताया कि उनका उद्देश उज्जैन स्थित ८४ महादेव का देश विदेश में प्रचार प्रसार करना है इसके लिए उनके साथ फोटोग्राफरों की एक टीम भी आई है | उन्होंने आगे बताया कि ८४ महादेव का वर्णन स्कंद पुराण में है ये सभी शिवलिंग जीवंत हैं इनके दर्शन मात्र से उर्जा का अनुभव होता है | बापू से जुड़ी अन्य जानकारियाँ उनकी वेबसाइट https://giribapuofficial.com पर उपलब्ध है |