top of page

Ujjain: चक्रतीर्थ के बाद महाकाल मंदिर में श्रमदान

उज्जैन । राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय द्वारा सम्पूर्ण देश में एक जुलाई से 15 जुलाई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत उज्जैन प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा गत दिवस स्वच्छता की शपथ ली गई और अभियान की शुरूआत की गई।


कार्यक्रम के दौरान नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय के प्रभारी एमके रघुवंशी से सफाई अभियान के विषय में जानकारी ली गई और नगर निगम से जुड़े सफाई संस्थानों को भी अभियान में शामिल होने हेतु प्रेरित किया गया।


उज्जैन प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने महाकाल मन्दिर परिसर और रामघाट पर सफाई अभियान चलाया। सभी ने सड़कों की सफाई की तथा नगर पालिका निगम के सहयोग से सूखा एवं गीला कचरा एकत्रित कर कचरा गाड़ी में भरवाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों द्वारा पेम्पलेट का वितरण करते हुए स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों को घरों एवं दुकान के आसपास सफाई रखने, पानी का अपव्यय रोकने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु जागरूक किया गया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page