top of page

नृसिंह घाट पर श्रमदान का कार्यक्रम

उज्जैन | नगर पालिक निगम एवं उज्जैन र्स्माट सिटी द्वारा शनिवार को नृसिंह घाट पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, पुलिस अधिक्षक सचिन शर्मा, निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह के साथ ही विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा श्रमदान कर नृसिंह घाट की सफाई करते हुए नागरिकों के लिए नागरिकों द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया गया।


आज नगर पालिक निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा नृसिंह घाट पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित करते हुए सफाई कार्य किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा गया कि जिस प्रकार श्रमदान के कार्य में सामाजिक संस्थाएं, संगठन, शहर वासियों के साथ-साथ बच्चों द्वारा सहभागीता करते हुए उज्जैन शहर के साथ-साथ माँ क्षिप्रा को भी पवित्र एवं स्वच्छ बनाने में अपनी सहभागीता की जा रही है यह अपने आप में ही बहुत बड़ा संदेश है। हमे सभी को साथ मिलकर उज्जैन की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए घाटों पर सफाई व्यवस्था बनाई रखनी है साथ ही उज्जैन शहर के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि जो भी गंदगी करते या खुले में कचरा फेंकते पाए जाए उन्हे रोके टोके एवं अपने शहर को साफ एवं सुन्दर रखने की समझाइश दें।


निगम आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता हम सबके स्वभाव में होना चाहिए, शहर की स्वच्छता के साथ-साथ हमे अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए भी प्रयास करना चाहिए साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता होना आवश्यक है। स्वच्छता अभियान नागरिकों के सहयोग के बिना अधुरा है क्योंकि जब भी सर्वेक्षण में सर्वे कार्य के लिए दल शहर में भ्रमण करता है तो वह शहर के प्रत्येक गली, मोहल्लों की स्वच्छता के साथ नागरिकों से भी स्वच्छता का फीडबेक लेते है इसलिए शहर के नागरिकों का कर्तव्य है कि शहर की स्वच्छता के लिये सकारात्मक फीडबेक दिया जाए।


कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में बच्चे भी उपस्थित थे। सभी को स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page