top of page

समाजसेवी नारायण यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

उज्जैन। अंकपात मार्ग-मंगलनाथ रोड पर प्रातः कालीन भ्रमण मंडल मॉर्निंग वॉक के सदस्यों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अंकपात मार्ग स्थित सांदीपनि आश्रम के सामने मार्ग के बीचो-बीच बड़, पीपल, नीम की त्रिवेणी का वृक्षारोपण किया।


वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी नारायण यादव एवं मॉर्निंग वॉक के सबसे वयोवृद्ध रिटायर्ड शिक्षक मोहनलाल राठौर की अध्यक्षता में दो दर्जन से अधिक सदस्यों की उपस्थिति में त्रिवेणी का वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मॉर्निंग वॉक के सदस्य डॉ. घनश्याम शर्मा ने बताया कि त्रिवेणी का वृक्षारोपण वहां किया गया जहां पर सैकड़ो साल पुराना बड़ का पेड़ था। वह सूख जाने के कारण गिर गया था। ऐसी स्थिति में मॉर्निंग वाक के सदस्यों को उक्त कमी प्रतिदिन खलती थी। इसीलिए इस स्थान पर त्रिवेणी का वृक्षारोपण किया गया। त्रिवेणी वृक्षारोपण के कार्यक्रम के दौरान डॉ. घनश्याम शर्मा, रतनलाल रावल, गिरीश आर्य, प्रदीप वैष्णव, महेंद्र जैन, मनसुखलाल झवर, शरद दिसावल, रमेशचंद्र वर्मा, हीरालाल सोलंकी, महेश चौहान, बसंत नीमा, प्रेम सेन आदि के साथ मॉर्निंग वॉक के अनेक सदस्यगण उपस्थित थे। जानकारी डॉ. घनश्याम शर्मा द्वारा उपलब्ध कराई गई।



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page