top of page

नासिक से आये समाजसेवकों ने किया श्रमदान

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | श्री क्षत्रिय मराठा समाज के 110 समाजजनो ने आज नासिक से उज्जैन पहुंचकर रामघाट पर श्रमदान किया | नासिक महाराष्ट्र से ॐ निष्काम कर्मयोगी जगदगुरु जनार्दन स्वामी ( मोनगीरिजी) महाराज के कृपाशिवारदाने उनके उत्तराधिकारी श्री श्री १००८ महामंडलेश्वर स्वामी शांतिगिरीजी महाराज के आदेश से श्री क्षत्रिय मराठा समाज के 110 समाजजन आज उज्जैन पधारे, उनके साथ महापौर मुकेश टटवाल एवं एम आई सी सदस्य प्रकाश शर्मा भी रामघाट पहुँचे |


महापौर ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया तत्पश्चात श्रमदान का कार्य आरम्भ किया | नासिक से आये समाजसेवक क्षत्रिय मराठा समाज के सभागृह में रुके हैं | महापौर ने सोशल मीडिया पर श्रमदान को तस्वीरें साझा कीं |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page