top of page

मंदसौर में देर रात भीषण हादसा

16 May 2023

कार ट्राले से टकराई उज्जैन के 3 युवकों की मौत, 1 गंभीर घायल

उज्जैन | मंदसौर में महू नीमच हाईवे पर मुल्तानपुर फंटे के समीप देर रात करीब 2 बजे भीषण हादसा हुआ | इस हादसे में उज्जैन के 3 युवकों की मौत हो गई, 1 युवक की हालत गंभीर है उसका इलाज इन्दौर में चल रहा है | पुलिस के मुताबिक दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार सवार चारों युवकों को बड़ी मुश्किल से कार से निकाला गया। चारों युवक नीले रंग की होण्डा स्पोर्टस आई-20 कार में सवार थे जिसमें नंबर प्लेट नहीं थी। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।


दुर्घटना में अजय सिंह पिता संतोष सिंह राणा, ऋतिक उर्फ दिलीप गिरिया और विजय ठाकुर की मौत हो गयी। विजय ठाकुर गधा पुलिया क्षेत्र का रहने वाला है वहीं अन्य गऊ घाट रेलवे कॉलोनी मंछामन में रहते है। मृतकों का पोस्टमार्टम मंदसौर में ही होगा, उसके बाद मृतकों के शव परिजनों को सौप दिये जायेंगे | इस हादसे में लक्की पिता अनिल धाकड़ उम्र 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल है, लक्की दमदमा क्षेत्र का रहने वाला है | युवकों की जेब से मिले आधार कार्ड व अन्य आईडी के जरिये चारों के परिजनों को घटना की सूचना दी गयी।


चारों युवक एडवांस कालेज में बीकाम फायनल के विद्यार्थी हैं। वे सांवलिया जी और खाटूश्याम दर्शन के लिये कार से रवाना हुए थे |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page