
16 Oct 2022
घरवालों से पचास हजार की फ़िरोती माँगी
उज्जैन | पबजी गेम की लत के कारण कर्ज में डूबे युवक ने दोस्तों की मदद से ख़ुद के अपहरण की साजिश रची | गुरुवार को उज्जैन के कंचनपूरा में एक युवक के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई | शनिवार की रात ही पुलिस मामले के तह तक पहुँची और अपहृत युवक को छुड़ा लिया गया |
कचंनपुरा क्षेत्र में रहकर आर्मी की तैयारी कर रहे नांदेड़ निवासी २० वर्षीय नीतेश माधव कॉलेज में बीए फायनल का छात्र है। परिजनों के मोबाईल पर मेसेज आया की नीतेश का अपहरण कर लिया है। ५० हजार रुपए नीतेश के खाते में डालों नहीं तो उसे मार देंगे। मैसेज मिलते ही परिवार वालों ने तीन बार में ५० हजार रुपए डाल दिए थे।
इसके बाद शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात करीब 2 बजे तराना के पास सुमराखेड़ा रेलवे स्टेशन से आगे हाथ पैर बंधे हुए हालत में युवक मिला। युवक अर्ध नग्न स्थिति में था। उसने स्टेशन पहुंचकर घर फोन लगाया तब पुलिस मोके पर पहुंची और उसे थाने ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने अहम् खुलासा किया है।
युवक पबजी गेम खेलने का आदि था जिसकी वजह उसको कर्ज हो गया। इसलिए उसने परिजनों से रुपए लेने के लिए अपहरण की साजिश रची। पुलिस अब युवक के साथियों की तलाश कर रही है। युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है।