
उज्जैन | दैनिक मालवा हेराल्ड | नगर निगम द्वारा सोमवार को वार्ड क्रमांक 02 गुमानदेव हनुमान मंदिर के पीछे हरि नगर निवासी जितेंद्र गुर्जर पिता प्रभु लाल गुर्जर एवं मोती नगर निवासी धर्मेन्द्र पिता पप्पू सिंह सिसोदिया के अवैध भवन को पुलिस प्रशासन के समन्वय से हटाने की कार्यवाही की गई।
सोमवार को पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदाय गुंडा अभियान की सूची में शामिल वार्ड क्रमांक 02 गुमानदेव हनुमान मंदिर के पीछे हरि नगर निवासी जितेंद्र गुर्जर पिता प्रभुलाल गुर्जर एवं मोती नगर निवासी धर्मेन्द्र पिता पप्पू सिंह सिसोदिया केे अवैध भवन को हटाने की कार्यवाही नगर निगम रिमूव्हल गैंग द्वारा पुलिस प्रशासन के समन्वय से की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नगर निगम से भवन अधिकारी श्री अनिल जैन एवं भवन निरीक्षक संगीता पंवार उपस्थित थे।
शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस मैदान संभाल चुकी है। 4 दिन पहले गोली चलाने वाले दो बदमाशों के मकान पर सोमवार को बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का अमला ढोल बजाते हुए बदमाशों के घरों तक पहुंचा था। फ्रीगंज क्षेत्र में 4 मई की दोपहर राजू द्रोणावत की गोली मारकर बाइक सवार दो बदमाशों ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने गोली चलाने वाले जीतू गुर्जर और बाइक लेकर आए धर्मेंद्र सिसोदिया की पहचान की थी। दोनों जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिनकी गिरफ्तारी पर 20 हजार का नाम घोषित किया गया था। रविवार दोपहर पुलिस ने गोलीकांड में शामिल बाइक चालक धर्मेंद्र सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। जीतू की तलाश की जा रही है। इस बीच सोमवार को पुलिस दोनों बदमाशों के मोती नगर और हरीनगर स्थित मकान पर पहुंची। जहां नगर निगम और प्रशासन का अमला भी मौजूद था। नगर निगम की टीम ने दोनों बदमाशों के अवैध बने मकानों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। पुलिस बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ढोल बजाते हुए पहुंची थी। पुलिस का बदमाशों के घरों तक ढोल बजाते हुए पहुंचने का नया रूप देखकर क्षेत्र के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
जीवाजी गंज थाना क्षेत्र में रहने वाले पुराने कुख्यात बदमाशों के रोहतक पुलिस ढोल बजाते हुए पहुंची थी और मुनादी कराई थी अपराध करने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम में नयापुरा, हैलाबाड़ी, हरिजन बस्ती, उर्दूपुरा, जूना सोमवारिया में रहने वाले बदमाशों के मकानों की नपती भी की। करीब 3 घंटे तक ढोल बजता रहा और ई-रिक्शा से मुनादी कराई जा सके इस दौरान क्षेत्र में पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर नजर भी रखी।